Mahindra XUV 300: सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर चलेगी यह कार, फीचर्स देख ग्रहकों की लगी भीड़!

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। इसी क्रम में टाटा मोटर्स के बाद अब महिंद्रा एंड महिंद्रा भी इस सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने की तैयारी में है। कंपनी इस साल अपनी फेमसय सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300 का इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च कर सकती है।

Mahindra XUV 300 Facelift Electric Model
Mahindra XUV 300 का फेसलिफ्ट मॉडल आने वाले महीनों में लॉन्च होगा। माना जा रहा है कि इसी के साथ इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। Mahindra XUV 300 को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया गया था। बीते 4 सालों में ईवी मार्केट में काफी बदलाव आ चुके हैं और महिंद्रा ने एक्सयूवी400 नाम से नया प्रोडक्ट भी पेश कर दिया है।

Mahindra XUV 300 का डिजाइन और फीचर्स
आने वाली Mahindra XUV 300 इलेक्ट्रिक के आईसी इंजव वाले मॉडल के मुकाबले इसके फ्रंट और रियर लुक में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसमें नई हेडलैंप, फ्रंट क्लोज्ड ग्रिल, पावरफुल बंपर, बेहतर फॉगलैंप पोजिशनिंग, नई अलॉय व्हील, आकर्षक टेललैंप और रियर डिजाइन के साथ ही एक्सटीरियर में काफी कुछ खास मिलेगा। फीचर्स के मामले में यह पेट्रोल-डीजल वेरिएंट्स से कुछ अलग और अडवांस्ड हो सकती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा के साथ कई नई खूबियां मिल सकती हैं।

विशेषता/गुणविवरण
लोकप्रियताभारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
ब्रांडटाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा
वाहनसब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सयूवी300
लॉन्चइस साल
फेसलिफ्टआने वाले महीनों में
डिजाइननई हेडलैंप, फ्रंट क्लोज्ड ग्रिल, पावरफुल बंपर, बेहतर फॉगलैंप पोजिशनिंग, नई अलॉय व्हील, आकर्षक टेललैंप और रियर डिजाइन
फीचर्स360 डिग्री कैमरा, अलग-अलग बैटरी पावरट्रेन, बैटरी रेंज 300-450 किलोमीटर
कीमत12-15 लाख रुपये के बीच
कॉम्पटीशनटाटा नेक्सॉन ईवी, टाटा पंच ईवी
बैटरी रेंज300-450 किलोमीटर
पावरअलग-अलग बैटरी पावरट्रेन

Mahindra XUV 300 की बैटरी रेंज और पावर
Mahindra XUV 300 को दो वेरिएंट ऑप्शन में लॉन्‍च किया जा सकता है, जो कि अलग-अलग बैटरी पावरट्रेन में होंगे। इसके बेस मॉडल की बैटरी रेंज सिंगल चार्ज पर 300 किलोमीटर तक की और टॉप वेरिएंट की सिंगल चार्ज बैटरी रेंज 450 किलोमीटर तक की हो सकती है।

Mahindra XUV 300 का कॉम्‍पटीशन
अगर Mahindra XUV 300 को इलेक्ट्रिक फॉर्म में लॉन्‍च किया जाता है तो इसका सीधा मुकाबला ईवी सेगमेंट की लीडिंग टाटा नेक्सॉन ईवी से होगा। इसकी कीमत 12-15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। स्पीड और पावर के मामले में यह टाटा नेक्सॉन ईवी के साथ ही हालिया लॉन्च टाटा पंच ईवी को कड़ी टक्कर दे सकती है।

Leave a comment