ComfyAir Window AC: गर्मियों का मौसम आते ही ठंडी हवा की तलाश शुरू हो जाती है। एयर कंडीशनर (AC) इस मौसम में राहत देने वाला सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे छोटा Window AC कौन सा है? यह एसी गर्मी में ठंडी और सर्दी में गर्म हवा देने में अच्छा है।
Smallest AC: ComfyAir Window AC
ComfyAir ने सबसे छोटे Window AC के लिए किकस्टार्टर क्राउंडफंडिंग कैम्पेन शुरू किया है। यह एसी अपनी फीचर्स की वजह से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। यह Window AC गर्मी और ठंड दोनों मौसम में काम आने वाला AC है।
ComfyAir Window AC Features
यह एक छोटी सी एसी यूनिट है जो रूम को ठंडा और गर्म दोनों ही कर सकती है। इसे किचन, छोटे बेडरूम जैसी जगहों के लिए डिजाइन किया गया है। आपको बता दें चाहें जितनी छोटी खिड़की हो इसको आसानी से फिट किया जा सकता है। इसमें आपको दो विंड स्पीड दी जाती हैं, जो कमरे के टेम्परेचर को 16 से 30°C तक पहुंचा सकती हैं। इसे रिमोट या फिर बिल्ट इन बटन से आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
Features | Description |
USP | World’s smallest window AC |
Functionality | Cooling and Heating |
Ideal for | Small rooms (kitchen, bedroom) |
Window Fit | Fits even the smallest windows |
Installation | Horizontal or tilted mounting |
Speed Settings | Two |
Temperature Range | 16°C to 30°C |
Control | Remote or built-in buttons |
Models (BTU Capacity) | ComfyAir 3000 (880W), ComfyAir 6000 (1758W), ComfyAir 9000 (2637W) |
Price (USD) | ComfyAir 3000 ($199), ComfyAir 6000 ($229), ComfyAir 9000 ($249) |
Advantages | Small size, dual functionality, easy window fit, low power consumption, affordable |
Disadvantages | Not suitable for large rooms, limited cooling/heating power, currently unavailable in India |
ComfyAir Window AC All Model
इस Window AC में आपको 3 मॉडल देखने को मिलेंगे।
ComfyAir 3000: 880W कूलिंग और 600W हीटिंग पावर के साथ, यह आपको 16 हजार रुपये में मिल जाएगा।
ComfyAir 6000: 1,758W कूलिंग और 1,500W हीटिंग पावर, US$229 (18,732 रुपये)
ComfyAir 9000: 2,637W कूलिंग और 1,500W की हीटिंग पावर के साथ, यह आपको 20,368 रुपये में मिल जाएगा।
Advantages of ComfyAir Window AC
यह दुनिया का सबसे छोटा Window AC है। यह गर्मी और सर्दी दोनों में काम आता है। इसे छोटी से छोटी खिड़की में फिट किया जा सकता है। यह कम बिजली खर्च करता है। इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है।
Disadvantages of ComfyAir Window AC
यह बड़े कमरों के लिए सही नहीं है। इसकी कूलिंग और हीटिंग केपेसिटी लिमिटेड है। यह अभी भारत में उपलब्ध नहीं है।
Also Read: Motorola Edge 50 Pro Phone: 30,000 की प्राईस रेंज के साथ भारत में लॉन्च!
2 thoughts on “World Smallest AC: दुनिया का सबसे छोटा Window AC! ComfyAir Window AC!”